Jamshedpur: टाटानगर पोस्ट ऑफिस में शराबकांड, केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सख्ती के बाद तीन निलंबित

जमशेदपुर: टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में खुलेआम शराब पीने की घटना को लेकर डाक विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि एक अन्य को ड्यूटी से हटा दिया गया है. यह कदम केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर उठाया गया.

 

मीडिया रिपोर्ट के बाद हरकत में आया मंत्रालय
3 मई 2025 की रात टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में कर्मचारियों द्वारा खुलेआम शराब सेवन किए जाने की सूचना एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी. इस रिपोर्ट के बाद डाक विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए और गंभीरता से मामले को लिया.

 

जांच में पुष्टि के बाद हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई
डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ द्वारा की गई जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए. इसके आधार पर एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया. साथ ही, जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को ड्यूटी से हटा दिया गया है.

 

केंद्रीय मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी, ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर बल
केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया के संज्ञान में आते ही डाक विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया कि कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता और नशाखोरी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. विभाग ने इस घटना को गंभीर सेवा उल्लंघन मानते हुए शून्य सहनशीलता की नीति पर दोबारा बल दिया है.

 

भविष्य में होगी और सख्ती
डाक विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी और अनुशासनात्मक व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा. कर्मचारियों को सेवा अनुशासन के प्रति संवेदनशील बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर दवा दुकान पर निगरानी, रुकेगा अवैध नार्कोटिक्स का व्यापार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *