Jamshedpur : टेल्को अजय श्रीवास्तव हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  • नशे के कारोबार और आपसी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश

जमशेदपुर : टेल्को और गोविंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टेल्को निवासी अजय श्रीवास्तव हत्याकांड का उद्भेदन महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में छोटा गोविंदपुर निवासी सिद्धार्थ कुमार (20) और राहुल सिंह उर्फ चीकू (20) शामिल हैं। मामले को लेकर शुक्रवार को पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक अजय श्रीवास्तव और आरोपी सिद्धार्थ कुमार मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के अवैध कारोबार में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल में PNM बैठक संपन्न, रेलवे प्रशासन व SERMU के बीच कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन

पैसा और अपमान का बदला बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले अजय और सिद्धार्थ के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व अजय ने सिद्धार्थ की मां से चेन की मांग की थी, जिस कारण सिद्धार्थ को घर में अपमानित होना पड़ा और उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि चेन मांगने के दौरान अजय ने न सिर्फ सिद्धार्थ बल्कि राहुल उर्फ चीकू के साथ भी गाली-गलौज की थी। इस बेइज्जती से आहत होकर दोनों ने अजय से बदला लेने की साजिश रची। प्लान के तहत राहुल उर्फ चीकू भी हत्या की योजना में शामिल हुआ और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पोटका के जिला परिषद सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर हमले में भाजपा ने कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की दी चेतावनी

● जब एक जनप्रतिनिधि और परिवार सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भाजपा जमशेदपुर : पोटका विधानसभा के कोवाली थाना क्षेत्र की टांगरायन पंचायत के कैरासाई…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time