सरयू राय की विधायक निधि से तैयार हुआ है चित्र पट्ट विपरणिका
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस 23 जनवरी को जमशेदपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आमबगान, साकची स्थित नेताजी स्मृति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उनके महान स्वतंत्रता अभियान की चित्र-पट्ट विवरणिका का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा. इसका निर्माण जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की निधि से हुआ है. सुभाष संस्कृति परिषद एवं अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बने अरुण कुमार,एसडीओ ने सौंपा नियुक्ति पत्र




















































