Jamshedpur: सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बने अरुण कुमार,एसडीओ ने सौंपा नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर: शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीतारामडेरा निवासी अरुण कुमार जिला पूर्वी सिंहभूम सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बनाए गए हैं. उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस, पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने अरुण कुमार को सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कार्यालय) का चीफ वार्डन (अवैतनिक) पद पर नियुक्त किया. पिछले काफी दिनों से यह पद रिक्त था और उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए की गई है. एसडीओ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया. यह तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. इसकी प्रति आयुक्त नागरिक सुरक्षा झारखंड रांची को भी प्रेषित कर दी गई है.

इसे भी पढ़ेःJamshedpur : झारखंड की परंपरा व संस्कृति का गवाह बना गोपाल मैदान, विशाल टुसू मेला में उमड़े हजारों लोग

सिविल डिफेंस का गठन भारत में 1968 में किया गया. युद्ध तथा कोरोना काल जैसे आपदा परिस्थितियों में सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसका उद्देश्य देश के आंतरिक इलाकों की रक्षा करने, सशस्त्र बलों का समर्थन करने, नागरिकों को संगठित कर नागरिक प्रशासन की मदद करने जैसे कार्य आदि है. जिला पूर्वी संभाग में तकरीबन 500 से ज्यादा इसके वालंटियर हैं और विभिन्न मोहल्ले में इसके डिविजनल वार्डन, पोस्ट वार्डन और स्वयं सेवक हैं. सिविल डिफेंस शहर के दुर्गा पूजा, रामनवमी विसर्जन आदि मौके पर सक्रिय भूमिका निभाती है. वर्तमान में विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को आपदा प्रबंधन जैसे सीपीआर, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड, रोड सेफ्टी, संभावित दुर्घटना के की रोकथाम के रोकने के उपाय आदि का प्रशिक्षण आम जनता को देती है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

Spread the love

Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time