Jamshedpur: पुलिस ने शहर भर में देर रात चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान

जमशेदपुर: शब-ए-बारात के मद्देनजर जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख इलाकों में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है. एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख चौक और सड़कों पर तैनात की गई थी. खासकर रात के समय वाहनों की गहन जांच की गई ताकि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में न डाले. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इन जगहों पर हुई कड़ी जांच:

बिष्टुपुर: से मंदिर के पास, गोलमुरी: गोलमुरी चौक, जुगसलाई: संकटा चौक, मानगो: डिमना चौक, साकची: पाण्डेय घाट के पास.इन इलाकों में विशेष रूप से पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया और चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई. चार पहिया वाहन चालकों की विशेष रूप से जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में वाहन न चला रहा हो.

इसे भी पढ़ेः Jamshepur:साकची में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *