Jamshedpur: स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर उठी कांग्रेस की आवाज, मंत्री ने दिया आश्वासन

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मिला. यह प्रतिनिधिमंडल बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनारायण यादव के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में मंत्री से मिला और उन्हें औपचारिक मांग पत्र सौंपा.

20 हजार आबादी, एक भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं
राजनारायण यादव और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मंत्री को बताया कि करीब 20,000 की आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में आज तक एक भी उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं बन पाया है. इस कारण विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों और गरीब तबकों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला.

मंत्री ने दिया आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से शीघ्र बातचीत कर उचित निर्णय लेंगे. उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन थे शामिल
इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव और समिति सदस्य सुनील गुप्ता के साथ मुखिया प्रतिनिधि कद मुंडा, रवि और ओपी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur Breaking: पारिवारिक विवाद के चलते बर्मामाइंस में हिंसक झड़प, छह लोग घायल
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time