Jamshedpur : पेसा नियमावली को लेकर आदिवासी समाज में फैले भ्रम को दूर करने की जरूरतः विजय कुजूर

खासमहल में पेसा कानून पर परिचर्चा का आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पंचायती राज्य विभाग की ओर से तैयार की गई पेसा नियमावली (कानून) पर बुधवार को खासमहल स्थित डीआरडीओ भवन में परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के ग्राम प्रधान माझी बाबा और ग्रामीण उपस्थित हुए. इस दौरान पांचवीं अनुसूची क्षेत्र, पेसा एक्ट और जेपीआरए विवाद व समाधान पर चर्चा की गई. आदिवासी महासभा के अध्यक्ष विजय कुजूर ने जेपीआरए 2001 के तहत जो नियमावली बनाई गई है, उसके समर्थन में अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तावित नियमावली को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि इससे समुदाय को ताकत मिलेगी. जो विवाद है, उन्हें भविष्य में सुधारने की योजना बनाई जा सकती है. कहा कि ग्रामसभा जमीन अधिग्रहण से पूर्व निर्णय ले सकेगी और विभाग द्वारा निर्मित पूरी नियमावली आदिवासी हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. उन्होंने कहा कि  परिचर्चा का उद्देश्य पेसा नियमावली को लेकर आदिवासी समुदाय के बीच फैले भ्रम को दूर करना था.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : किडनी से संबंधित बीमारी साइलेंट किलर के समान : डॉ. विवेकानंद झा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *