जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र केजवाहरनगर रोड नंबर 2 में महिला से पर्स छिनतई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये अभियुक्तों में आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला इमराम आलम (18) और मो वकील उर्फ मो शाहरुख (18) शामिल है. उनके पास से एक मोटरसाइकिल, छीना गया पर्स और मोबाइल बरामद किया गया है. सिटी एसपी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि 6 जनवरी की शाम 7.45 में महिला अपने घर से चिकन खरीदने निकली थी. तभी आजानगर रोड नंबर 2 के पास महिला का पर्स दो बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था.महिला ने दूसरे दिन थाने में शिकायत दर्ज करायी. आस पास लगे सीसीटीवी फुटेब को खंगाला गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए इनकी गिरफ्तारी की गयी. ये सभी क्षेत्र में घुम-घुमकर छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. फिलहाल एक को बाल सुधार गृह और दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में SIR 2003 के निर्वाचक नामावली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन