Jamshedpur : सोनारी में वृद्धा से चार लाख रुपये मूल्य के गहनों की ठगी, दो शातिर युवक फरार

  • ठगों ने खुद को पीतल और सोने के गहने साफ करने वाला बताकर वृद्धा को झांसा दिया

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में मंगलवार दोपहर एक गंभीर ठगी की घटना सामने आई। दो शातिर युवकों ने खुद को पीतल और सोने-चांदी के गहने साफ करने वाला बताकर वृद्धा के घर पहुंचकर उससे पहले पीतल की घंटी ली और फिर भरोसे में लेकर सोने की अंगूठी, चेन और लॉकेट भी ले लिए। ठगों ने गहनों को पाउडर भरी पुड़िया में डालकर सफाई की प्रक्रिया दिखाते हुए कहा कि दस मिनट बाद पुड़िया खोली जाए। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026: उपायुक्त ने प्रेस वार्ता में साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

सोनारी में वृद्धा से गहने ले उड़े ठग

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुड़िया खोली तो वह खाली मिली। ठगी किए गए गहनों की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। सोनारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी ठगों से सतर्क रहें और किसी अजनबी को गहने न सौंपें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत थाना को दें।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time