Jamshedpur : सोनारी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर लगाए गए गंभीर आरोप

  • बुधराम बस्ती में 33 वर्षीय आकाश का शव कमरे से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम बस्ती में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आकाश का शव उसके ही कमरे से बरामद किया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सोनारी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल की गहन जांच की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार किया है और मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की हाइवा से टक्कर, एक की मौत

प्रेम विवाह के बाद अलग रह रहा था युवक

पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक आकाश ने करीब पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वह अपने परिवार से अलग रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि आकाश की पत्नी उसे दो दिन पहले छोड़कर चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि पत्नी के चले जाने के बाद वह गहरे तनाव में था और इसी मानसिक पीड़ा के कारण उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला प्रेस क्लब चुनाव संपन्न, मोहम्मद परवेज बने अध्यक्ष

पत्नी के पहुंचने पर बढ़ा तनाव, रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी भी बुधराम बस्ती पहुंची, जहां परिजनों के साथ उसकी गाली-गलौज हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time