Ghatsila : घाटशिला प्रेस क्लब चुनाव संपन्न, मोहम्मद परवेज बने अध्यक्ष

  • पहली बार बैलेट पेपर से हुआ मतदान, पत्रकारों में दिखा उत्साह
  • रोमांचक मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद पर परवेज की जीत

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल में पहली बार घाटशिला प्रेस क्लब का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न हुआ। जादूगोड़ा क्षेत्र के सुभाषित रिसोर्ट में आयोजित इस चुनाव में कुल 77 पत्रकारों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद परवेज और सुशील अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को समान रूप से 37-37 मत प्राप्त हुए। इसके बाद आपसी विचार-विमर्श और सहमति के आधार पर चुनाव संचालन समिति ने पत्रकारिता में लंबे अनुभव को देखते हुए मोहम्मद परवेज को अध्यक्ष घोषित किया, जबकि सुशील अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : Muri : शिकायत जरूर करें, समाधान भी होगा – सुदेश महतो

महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी हुआ चुनाव

चुनाव के दौरान महासचिव पद के लिए रूपेश दुबे को निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार बारीक, मोहम्मद परवेज और सुशील अग्रवाल, महासचिव पद के लिए कनाई राम हेम्ब्रम, मोहम्मद कलीमुद्दीन, रूपेश दुबे, उमेश कांत गिरी व विद्यानंद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह और रंजीत राणा उम्मीदवार थे। इस अवसर पर घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप बालमुचू और तापस चटर्जी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। पत्रकारों ने इस चुनाव को प्रेस क्लब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time