जमशेदपुर: जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कांग्रेस नेता आनन्द बिहारी दुबे ने शहर की विभिन्न बस्तियों में व्रतधारियों की सेवा की। इस अवसर पर सूप, नारियल, शेव, गन्ना, केला, संतरा और अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने सामग्री प्राप्त कर आयोजकों को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की सराहना की।
आनन्द बिहारी दुबे ने कहा “छठ पर्व लोक आस्था और मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। हम हर वर्ष व्रतधारियों की सुविधा के लिए तन, मन और धन से सहयोग करते हैं ताकि कोई भी श्रद्धालु पूजन सामग्री के अभाव में व्रत न छोड़ सके। माता छठी सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और समाज में एकता, प्रेम एवं समृद्धि का संदेश फैलाएं।” वह सभी से अपील करते हैं कि माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। जय छठी मैया।
वितरण का क्षेत्र और पहुंच
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से निम्नलिखित बस्तियों और छठ घाटों में किया गया:
मनिफ़िट
झगड़ु बागान
प्रेम नगर
टेल्को ग्वाला बस्ती
नंद नगर बस्ती
भुईंयादिह ग्वाला बस्ती
आदर्श नगर
बारीडीह बस्ती
बिरसानगर धोबी घाट
निराला घाट
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला प्रभारी आदरणीय बलजीत सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष देवेश राज, युवा कांग्रेस के सनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवंत सिंह जस्सी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन, निखिल तिवारी, सुशील घोष ,सातिशजी, संजय लाल, अजय दास, प्रकाश जयशवाल, रोहित सिंह, राहुल सिंह, पंचू राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें :















































