जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच ने सोनारी स्थित निर्मल भवन में शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया. प्रेसवार्ता में झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो व संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि 21 जनवरी (मंगलवार) को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विराट टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी मेला में टुसू प्रतिमा व चौड़ल लेकर आने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को भी नकद इनाम दिए जाएंगे. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा. पुरस्कार के मद में सांत्वना पुरस्कार छोड़कर तीन श्रेणियों (टुसु, चौड़ल व बुढ़ी गाड़ी नाच) में कुल 15 पुरस्कार दिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का सड़क सुरक्षा कार्यक्रम 17 जनवरी से
टुसु पर तीन दिन की छुट्टी घोषित करने की मांग
उन्होंने बताया कि मेला में झारखंड सहित ओड़िशा, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के कई जिलों लोग व समिति मेला में भाग लेंगी. सुबह 7 बजे से ही लोग मेला में टुसु व चौड़ल लेकर पहुंचने लगते हैं. आप को बता दे कि मेले की शुरुआत वर्ष 2006 में पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो ने की थी. तभी से आज तक हर वर्ष 21 जनवरी को टुसू मेला का यहां आयोजन हो रहा है. मेला में आनेवालों की सुरक्षा के लिए मंच के कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे.
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बदलते परिवेश में परिधान के साथ सोच न बदले, इसलिए इस पर्व के रीति रिवाज को जीवित रखने की ज़रूरत है. हर जगह मकर व टुसु पर्व के महान विरासत को कायम रखने की जिम्मेदारी आनेवाली पीढ़ी पर है. उन्होंने राज्य सरकार से टुसु पर तीन दिन की छुट्टी घोषित करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, बैठक आयोजित
ये थे उपस्थित
संवाददाता सम्मेलन में विद्युत महतो, आस्तिक महतो के साथ फणीन्द्र महतो, सुखदेव महतो, बबलू महतो, सचिन महतो, गोपाल महतो, करमू हांसदा, धनंजय महतो, चुनका मार्डी, कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, ओपा सिंह, कैलाश सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar : पिकअप वैन से कुचल कर बाइक सवार की मौत, 10 मार्च को होने वाली थी बेटी की शादी
इनामों की लिस्ट :
टुसू प्रतिमा का पुरस्कार चौड़ल का पुरस्कार बुढ़ी गाड़ी नाच का पुरस्कार
प्रथम -31 हजार प्रथम -25 हजाार प्रथम-15 हजार, द्वितीय -11 हजार
द्वितीय -25 हजाार द्वितीय -20 हजार तृतीय -7 हजार , चतुर्थ -5 हजार
तृतीय -20 हजार तृतीय -15 हजार
चतुर्थ -15 हजार चतुर्थ -5 हजार रु
पंचम -11 हजार
छठा -7 हजार
सातवां -5 हजार रु
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, बैठक आयोजित




















































