Jamshedpur: घर पर अकेला था युवक, दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमित मुखी के रूप में हुई है।
मृतक के चाचा गणेश मुखी ने बताया कि सुबह जब उसकी मां और दो बहनें काम पर गई थीं, तब अमित घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजन उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि अमित ने हाल ही में कहीं काम शुरू किया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर कुदादा फटाक के पास वाहनों की लगी लंबी कतार, 11 घंटे बाद हटा जाम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *