जमशेदपुर: श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा आयोजित 19वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन आगामी 25 मार्च, मंगलवार को साकची धालभुम क्लब मैदान में धूमधाम से किया जाएगा. इस आयोजन की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इस बार जीण माता का दरबार एक नई भव्यता के साथ सजाया जाएगा, और गर्मी को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित (एसी पंडाल) की व्यवस्था की जा रही है.
महिला शक्ति का संगम – महा मंगल पाठ
इस धार्मिक महोत्सव का प्रमुख आकर्षण दोपहर 2 बजे होने वाला मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ होगा, जिसमें 1501 महिलाएं शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में बाहर से प्रसिद्ध 11 पाठ वाचक कलाकार भी आ रहे हैं, जो संगीतमयी नृत्य नाटिका (देवान्जली डांस ग्रुप के कलाकारों) की प्रस्तुति के साथ पाठ का वाचन करेंगे. यह आयोजन एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा, जो श्रद्धालुओं के मन में भक्ति का उल्लास भर देगा.
भजनों की अमृत वर्षा और महाआरती
संध्या 8 बजे भजनों की अमृत वर्षा होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगी. रात 10 बजे महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा.कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जो महोत्सव के आकर्षण को और बढ़ाएगा.
समिति की तैयारियां
महोत्सव की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, शंभु खन्ना, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना सहित अन्य सदस्य पिछले एक माह से तैयारियों में जुटे हुए हैं. संस्था की महिलाओं का भी इस आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें : Potka: शंकरदा गांव में मां शीतला की पूजा, चालीस सालों की श्रद्धा और भक्ति की परंपरा




















































