जमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज में साइंस वीक के दूसरे दिन सोमवार को विज्ञान के महत्व पर रोशनी डाली गई. इस अवसर पर डॉ. विद्याराज डीजे ने कहा कि विज्ञान में प्रयोग, जिज्ञासा और खोज की प्रवृत्ति होनी चाहिए. विज्ञान केवल तथ्यों का संग्रह नहीं, बल्कि नए आविष्कारों की दिशा में निरंतर प्रयास करना भी है. वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि विज्ञान में ही सब कुछ समाहित है, और इसके बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है. उन्होंने छात्रों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और नवाचार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. आज के कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और विज्ञान के प्रति अपनी समझ को रचनात्मक तरीके से व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ेः Road Accident: बागबेडा में हुई दो बाइक के बीच टक्कर, एक घायल




















































