Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोपहर के समय आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रमजान के रूप में हुई है, जो पेशे से पेरिस पुट्ठी का काम करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर रमजान का किसी बात को लेकर एक अन्य युवक के साथ विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और आक्रोशित आरोपी ने चाकू निकालकर रमजान पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद रमजान लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल रमजान को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ईद जैसे पावन पर्व के दिन हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Bahragora : महिला की सड़क हादसे में मौत, काठुलिया गांव में शोक

बहरागोड़ा: महिला की सड़क हादसे में मौत, काठुलिया( कैमी )गांव में शोकबहरागोड़ा:बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time