- होम गार्ड जवानों की सतर्कता से बची बड़ी घटना
- अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसी और ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े कीमती कॉपर मर्करी वायर की चोरी करते एक युवक को होम गार्ड के जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में उलीडीह थाना क्षेत्र में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है। जानकारी के अनुसार, वह अस्पताल परिसर में लगे एसी यूनिट और ऑक्सीजन लाइन से जुड़े वायर को निकालकर चोरी कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर जवानों की नजर पड़ी और तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची गोलचक्कर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : 100 से अधिक तोते जब्त, दो गिरफ्तार
अस्पताल परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम
घटना की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के पास से चोरी किया गया कॉपर वायर बरामद किया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की चोरी में शामिल रहा है या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।