Jamshedpur: चोरी-छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर JDU चिंतित

जमशेदपुर: जमशेदपुर में लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहर में चेन छिनतई के अपराधी पूरी तरह सक्रिय हैं और यह समस्या आम हो चुकी है।

बदमाशों का मनोबल बढ़ा, महिलाओं के गहने छीने जा रहे
श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक सवार अपराधी सुनसान जगहों पर महिलाओं से गले की चेन छीनकर आराम से फरार हो जाते हैं। विरोध या हस्तक्षेप करने पर वे आक्रामक हो जाते हैं और हमला करके भाग निकलते हैं। यह दर्शाता है कि इन अपराधियों का मनोबल अत्यंत बढ़ चुका है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कभी फूड प्लाजा, फिर बना सेंटर और अब उजड़ा खंडहर – कंवेंशन सेंटर की दुर्दशा पर फूटा सरयू राय का गुस्सा

उन्होंने पुलिस पर भी कार्रवाई को केवल दिखावा करने का आरोप लगाया। हाल के दिनों में सिदगोड़ा और टेल्को क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

अपराध रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग
जनता दल (यूनाइटेड) जल्द ही जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर शहरी अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेगी। साथ ही सभी अपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी अपील करेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिना अनुज्ञप्ति चल रहे R.O. वॉटर प्लांट, संचालकों को मिला नोटिस

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time