Jamshedpur: कभी फूड प्लाजा, फिर बना सेंटर और अब उजड़ा खंडहर – कंवेंशन सेंटर की दुर्दशा पर फूटा सरयू राय का गुस्सा

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा स्थित बंद पड़े कंवेंशन सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि इस भवन में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत चोरी और तोड़फोड़ की गई है जिससे लगभग 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है.

भवन का निरीक्षण, जुडको पर लापरवाही का आरोप
राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ भवन का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि भवन में लगे फाल्स सीलिंग, सेंट्रलाइज्ड एसी की मशीनें, तांबे की केबिल, खिड़कियां और दरवाजे तक चोरों ने उखाड़ लिए.

राय ने यह भी कहा कि चोरों ने पूरे भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इतना सब होने के बावजूद भवन निर्माण कराने वाली एजेंसी जुडको ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई है.

नक्शे में हुए बदलाव, जांच के आदेश
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि नगर विकास विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे में कई बदलाव किए गए हैं. भवन की सभी खिड़कियां बंद कर दी गई हैं, जिससे यह माचिस की डिब्बी जैसा प्रतीत होता है.

राय ने सवाल उठाया कि यह परिवर्तन किसके आदेश से हुआ और क्यों किया गया. उन्होंने इस विषय पर जांच का आदेश दिया है.

सुरक्षा के बावजूद हुई इतनी बड़ी चोरी कैसे?
सरयू राय ने कहा कि कंवेंशन सेंटर के समीप पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का निवास था, जहां चौबीसों घंटे सुरक्षा रहती थी. बावजूद इसके इतनी बड़ी चोरी हो जाना अत्यंत गंभीर और संदेहास्पद है.

उनका कहना है कि यह कोई एक दिन की चोरी नहीं थी. इसमें महीनों लगे होंगे. फिर भी किसी ने संज्ञान नहीं लिया, जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है.

जेएनएसी को भवन सौंपने का निर्देश
राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि भवन जिस स्थिति में है, उसी स्थिति में जुडको से इसका प्रभार लें. भवन की मरम्मत कराकर इसे चालू किया जाए ताकि जेएनएसी को राजस्व प्राप्त हो और कदमा क्षेत्र की छवि सुधरे.

उन्होंने जुडको पर सरकारी संपत्ति की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया.

फूड प्लाजा से कंवेंशन सेंटर तक की कहानी
सरयू राय ने बताया कि पहले इस भूमि पर कदमा फूड प्लाजा था, जिस पर पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता का क़ब्जा था. 2014 में विधायक बनने के बाद उन्होंने उस ज़मीन को खाली कराया और वहां कंवेंशन सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव दिया.

2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2021 में भवन बनकर तैयार हुआ. परंतु अब तक इसे जनता के लिए चालू नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कांग्रेस ने किया पुतला दहन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time