Jamshedpur: शहर में सजा जीण माता का दरबार, भजनों से रंगीन हुई शाम – भक्तों के लिए लगाई गई जीण रसोई

जमशेदपुर: शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार द्वारा साकची धालभुम क्लब मैदान में मंगलवार को जीण माता का भव्य 19वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस विशेष अवसर पर 1501 महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल हुईं. महोत्सव का आयोजन विविध धार्मिक अनुष्ठानों, भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ.

महा मंगल पाठ का आयोजन

महोत्सव का प्रारंभ दोपहर में ज्योत प्रज्जवलन और पूजा से हुआ, जिसमें यजमान मंजू-संतोष खेतान और कुंमुद अग्रवाल ने सहभागिता की. पुजारी अमित शर्मा ने पूजा सम्पन्न कराई. इस अवसर पर देवान्जली डांस ग्रुप के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना, महा मंगल पाठ और भजनों का शुभारंभ हुआ. इसके साथ ही एक दिव्य मंत्र ‘ओम आनंदमयी, चेतन्यमयी, सत्यमयी’ का उच्चारण किया गया, जो आनंद, चेतना और सत्य से भरपूर था. इसके बाद, माता जीण शक्ति का महा मंगल पाठ हुआ.

1501 महिलाओं का ऐतिहासिक सामूहिक पाठ

महा मंगल पाठ में 1501 महिलाएं चुदड़ी ओढ़े हुए उपस्थित थीं. यह एक ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें 10 प्रसिद्ध पाठक कलाकारों ने संगीतमयी नृत्य नाटिका (देवान्जली डांस ग्रुप) के साथ पाठ का वाचन किया. इस विशेष आयोजन में भाग लेने वाले पाठक कलाकारों में जयपुर से रविश-सोनम सोनी, गुरू सोनी, कोलकाता से अनु श्री शर्मा, रोशनी गुप्ता, भागलपुर से तान्या अग्रवाल, रानीगंज से रितेश बरनवाल, और टाटानगर से महावीर अग्रवाल सहित कई प्रसिद्ध नाम शामिल थे. इन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए भक्तों को भक्ति रस में डुबोकर रखा.

भजनों की रंगीन शाम

इस भव्य महोत्सव में भजनों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘कर लो मंगल पाठ ये तो जीने का सहारा है’, ‘इक बार नहीं मुझको हर बार संभालो मां’, और ‘तेरी तुलना किससे करूॅ मां तुझसा और न कोई’ जैसे भजन भक्तों द्वारा गाए गए. महिलाएं इन भजनों पर नृत्य करती रहीं, जैसे ‘चुड़ी ओढ़ो मेहंदी लगाओ तेरी लाड लड़ाओ’ और ‘बांटो रे बांटो बधाई भंवरा वाली मईया आयी सिंह चढ़ के’.

आकर्षण के केंद्र रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

इस महोत्सव में अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए, जैसे महा मंगल पाठ, माता जी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, माता जी का जन्मोत्सव, और छप्पन भोग प्रसाद. इन आयोजनों ने भक्तों को आकर्षित किया और वातावरण को अत्यधिक भक्तिमय बना दिया.

समारोह में शामिल अतिथि और योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख योगदान बजरंगलाल अग्रवाल, शंभू खन्ना, राजकुमार रिंगसिया, विनोद खन्ना, और अन्य सदस्यगण का रहा. समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल सहित कई समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने माता जी के दरबार में हाजरी लगाई और राज्य के विकास की कामना की.

भक्तों के लिए जीण रसोई

इस धार्मिक महोत्सव में माता जी की रसोई (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2500 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन में कलाकारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, और वातानुकूलित पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी. इस महोत्सव में झारखंड के विभिन्न जिलों के भक्तगण के अलावा, रानीगंज, पुरूलिया, आसनसोल, खड़गपुर, और कोलकाता से भी श्रद्धालु उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: सुख-शांति की कामना के साथ मां मंगला उषा पर्व का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time