Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। दो अन्य घायलों की हालत अस्थिर बताई गई है।

बताया गया कि शुक्रवार शाम कुमारबांध मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मैदान में मौजूद दर्शकों और अन्य लोग टेंट के नीचे इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर बाद टेंट पर अचानक वज्रपात हुआ। बिजली की चपेट में आने से कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को लालगढ़ अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद फुटबॉल टूर्नामेंट बंद कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साऊ शुक्रवार देर शाम लालगढ़ पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। बाद में उन्होंने मेदिनीपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती घायलों का जायजा लिया और उनके इलाज की जानकारी ली।

शनिवार को विधायक लक्ष्मीकांत साऊ, जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर और पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लालगढ़ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मृतक हितेन मुर्मू के परिवार से मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

विधायक ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक के माता-पिता के जीवनयापन के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई है। परिवार को आगे भी प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों के इलाज से जुड़ी जरूरतों को प्रशासन प्राथमिकता के साथ देख रहा है। वज्रपात से बचाव को लेकर क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Jamshedpur : कार से टक्कर होने से बचाने के क्रम में डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन, बाल-बाल बचे नौनिहाल

जमशेदपुर : टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के पास शुक्रवार की सुबह एक स्कूल वैन तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time