Jhargram: लगातार दो दिन से खेतों में हाथियों का आतंक, किसानों में दहशत

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम के संकराइल प्रखंड के चुनपाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला। जंगल से अचानक एक दाँतैल हाथी खेतों में घुस आया। उस वक्त किसान पके धान की कटाई कर रहे थे, लेकिन हाथी को देखकर सभी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। सौभाग्य से किसी के घायल होने की खबर नहीं है, पर कई खेतों में धान की फसल रौंद दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को भी लगभग 25 हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा चुका था। लगातार दो दिनों से लोग डर के साए में रातें गुजार रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही हाथियों को नियंत्रित नहीं किया गया, तो खेती-बाड़ी का भारी नुकसान हो सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: उड़ीसा बाबा ने की बाबूलाल सोरेन के जीत की भविष्यवाणी, बढ़ी सियासी सरगर्मी

 

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  झाड़ग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, नाका चेकिंग के दौरान लॉरी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

झाड़ग्राम  : जिले में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है। इसी अभियान के दौरान झाड़ग्राम थाना पुलिस…

Spread the love

Jhargram : CRPF की ओर से स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 ने किया रक्तदान 

झाड़ग्राम  : 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंगलवार को 184 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), झाड़ग्राम की ओर से स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *