Jhargram : पूर्व भारतीय सैनिक संघ का रक्तदान शिविर आयोजित

झाड़ग्राम : गर्मी में रक्त की कमी को देखते हुए गोपीबल्लभपुर में पूर्व भारतीय सैनिक संघ द्वारा शुक्रवार को गोपीबल्लवपुर बाजार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किये गए । रक्त संग्रह करने में गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मियों का अहम योगदान रहा। भीषण गर्मी में भी रक्तदाताओं का जोश देखने लायक थी। गौरतलब हो की मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों के साथ-साथ झाडग्राम जिले के लिए भी लू की चेतावनी जारी किया था ।

 

लोग पड़ रहे बीमार 

भीषण गर्मी के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके परिणामस्वरूप ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है। इस कठिन परिस्थिति में भारतीय पूर्व सैनिक संघ के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर साव ने कहा, अत्यधिक गर्मी के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है। हमारी पहल यह सुनिश्चित करना है कि झाडग्राम जिले के विभिन्न ब्लड बैंकों को पर्याप्त रक्त मिले। हम चाहते हैं कि भविष्य में भी लोग स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए आगे आएं, ताकि हम इस संकट से निपट सकें।

शारीरिक समस्याएं बढ़ जाती हैं

विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में शरीर में निर्जलीकरण और अन्य शारीरिक समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप अस्पतालों में सामान्य से बहुत अधिक रक्त की मांग होती है। इसलिए, ऐसे स्वयंसेवी संगठनों की पहल काफी सराहनीय है। इसके अलावा, गर्मियों के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान अक्सर कम हो जाता है, क्योंकि कई लोग सोचते हैं कि गर्मियों में रक्तदान करने से आप बीमार हो सकते हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपका शरीर का वजन और स्वास्थ्य अच्छा है, तो आप गर्मियों में भी सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 11वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time