Jhargram : संकराइल प्रखंड में 50-60 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, दस कच्चे घरों को किया ध्वस्त

Jhargram : जिले के संकराइल प्रखंड में हाथियों के लगातार हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है । पिछले कुछ दिनों से करीब 50-60 हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा रखा है। कई गांवों को नुकसान पहुंचा है, कई घरों, सरकारी आईसीडीएस केंद्रों, स्कूल की खिड़कियों और कई फर्नीचर को तहस-नहस कर दिया है। हाथियों का झुंड केंदुडांगरी और दुधियानाला गांवों में खासा हिंसक रहा है। केंदुडांगरी में कम से कम दस कच्चे घरों को ध्वस्त कर दिया है। बीती रात हाथियों ने दुधियानाला में पूरी रात तोड़फोड़ जारी रखा।

वन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे

टीयाकाटी आईसीडीएस केंद्र वन को भी नहीं बख्शा – स्कूल भवन के दो खिड़कियां तोड़ कर सारा सामान नष्ट कर दिया गया। इतने बड़े पैमाने पर नुकसान के बावजूद विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया। इस बात को लेकर संकराइल के निवासी बेहद नाराज हैं। संकराइल पंचायत समिति के कृषि अधीक्षक माथुर महतो ने कहा, “मैंने क्षेत्र में जाकर जांच की है। नुकसान की विस्तृत जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। यदि वन विभाग उचित मुआवजा नहीं देता है तो मैं खुद उन्हें सूचित करूंगा और आवश्यक कदम उठाऊंगा।”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आदिवासी इलाकों में शराब दुकान खोलने पर JDU का अल्टीमेटम, फैसला वापस लो या आंदोलन झेलो

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *