रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को की।
आदित्य साहू अब रवींद्र कुमार राय की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड इकाई की जिम्मेदारी दी गई थी। पार्टी ने एक साल के भीतर यह बदलाव कर संगठन को नई दिशा देने का संकेत दिया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) गठबंधन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद पार्टी लगातार राज्य में संगठन को पुनर्गठित करने की कोशिश कर रही है। आदित्य साहू की नियुक्ति को भाजपा के नई रणनीति और युवा नेतृत्व को आगे लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव संगठनात्मक ऊर्जा बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
इसे भी पढ़ें :