Jharkhand Budget 2025: बजट ने वकील समुदाय को किया निराश – अधिवक्ता कुलविंदर सिंह

जमशेदपुर: कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्रीय सरकार की तरह इस बार भी बजट पेश कर वकील समुदाय को निराश किया है. उन्होंने बताया कि पूरे देश के वकीलों को उम्मीद थी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बजट में पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करेगी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को कानूनी रूप दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और राज्य की हेमंत सरकार भी उसी रास्ते पर चली गई. पिछले साल हेमंत सरकार ने वकीलों के पेंशन और स्कॉलरशिप के लिए राशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस बार बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया.

सिख समुदाय के प्रति सरकार की उपेक्षा

कुलविंदर सिंह ने यह भी कहा कि पिछली कई सरकारों ने सिख समुदाय को यह आश्वासन दिया था कि पंजाबी भाषा के उत्थान और उन्नयन के लिए पंजाबी अकादमी की स्थापना की जाएगी, लेकिन वह अब तक केवल एक कल्पना बनकर रह गई है. यह सरकारी वादों की असफलता को दर्शाता है.

महिलाओं के कल्याण योजनाओं पर विचार

कुलविंदर सिंह ने सरकार की महिलाओं के लिए लागू की गई योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मईया एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से राज्य की महिलाओं को लाभ होगा. हालांकि, उनका मानना है कि इन योजनाओं का व्यापक प्रभाव राज्य की आर्थिक नीति पर पड़ेगा और इससे बाजार को मजबूती मिलेगी, जिससे व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता

कुलविंदर सिंह ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अधिक ध्यान देना चाहिए. उनका मानना है कि प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज निर्माण और कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया जाना चाहिए. इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें अपनी फसलों को सुरक्षित रखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि टमाटर और सब्जियों की शून्य कीमतों ने किसानों को भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है. इस स्थिति में उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है.

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand Budget 2025: झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बजट को बताया लुभावना 

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time