Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपने परिवार के साथ रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्य दिवंगत जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद वे अंतिम यात्रा एवं अन्त्येष्टि संस्कार में भी सम्मिलित हुए।

दिवंगत जगदीश सोरेन का परिचय
दिवंगत जगदीश सोरेन राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चाचा थे। उनका निधन 17 मई 2025 को हुआ। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें : JSCA Election: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई, अब तक महज 20-22 प्रतिशत ही वितरण, डीलरों ने एसएफसीआई पर फोड़ा विलंब का ठीकरा 

पोटका : पोटका प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को लेकर डीलरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। डीलरों का आरोप है कि प्रत्येक माह…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन, चाड़दा काली मंंदिर में जला 1000 दीपक 

झाड़ग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को झाड़ग्राम जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झाड़ग्राम के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time