उपायुक्त ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया.
देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. राज्यपाल ने कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प करा. इसके बाद माननीय राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह पहुंचकर पवित्र द्वादश ज्यातिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और माथा टेककर राज्यवासियों के कल्याण की मंगलकामना की. इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किया.
इसे भी पढ़ें : वार्षिक रवीन्द्र संगीत सम्मेलन शुरू, नामचीन कलाकारों ने दी प्रस्तुति