81 वर्ष के हुए झामुमो सुप्रीमो – 81 पाउंड का केक काट कर मनाया जन्मदिन, रघुवर भी पहुंचे

रांची: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रदूत और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन शनिवार को उनके रांची स्थित आवास में धूमधाम से मनाया गया. इस खास मौके पर झारखंड के विभिन्न हिस्सों से नेता, मंत्री, विधायक और झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे. मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर 81 पौंड का भव्य केक काटा गया.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया आशीर्वाद, फिर काटा केक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. कुछ समय तक बातचीत करने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा. इस दौरान उनके भाई बसंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “आज झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन है. यह दिन झारखंड के लिए बेहद खास है. वे आज 82 वर्ष की आयु में कदम रख रहे हैं. पूरे राज्य में उत्साह और उल्लास का माहौल है. हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं.”

 

 

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और समाजसेवा
जन्मदिन समारोह के उपलक्ष्य में झामुमो कार्यकर्ताओं ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इसके अलावा, जरूरतमंदों के बीच फल और कंबल वितरित किए गए. यह पहल पार्टी की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है.

विपक्षी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिबू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. इसी तरह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.
शिबू सोरेन का जन्मदिन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में एक बड़े उत्सव की तरह मनाया गया. दिशोम गुरु का नेतृत्व और योगदान झारखंड की जनता के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time