Jharkhand: JAC ने स्थगित की आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं, कक्षाएं 8 फरवरी तक जारी रहेंगी

रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इस वर्ष आठवीं बोर्ड परीक्षा में 23,308 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे, जबकि नौवीं की परीक्षा 29 और 30 जनवरी को निर्धारित थी. अब इन परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी और तब तक विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं पूर्ववत जारी रहेंगी.

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर भी संकट?
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी. हालांकि, अगर 8 फरवरी तक जैक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती, तो इन परीक्षाओं के भी स्थगित होने की आशंका बनी हुई है. परीक्षा से ठीक एक दिन पूर्व सभी जिलों को ओएमआर शीट, प्रश्न पत्र और अन्य सामग्री भेजी जाएगी, जो पूरी गोपनीयता के साथ अध्यक्ष के दिशानिर्देशों पर निर्भर होगी.

परीक्षा पैटर्न और प्री-टेस्ट की तैयारी
हर परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, और छात्रों को थ्योरी एवं प्रैक्टिकल में मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा. वर्तमान में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय मॉडल पेपर के आधार पर प्री-टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं. इन प्री-टेस्ट के नतीजों के आधार पर विशेष कक्षाओं और पुनरावृत्ति परीक्षाओं का आयोजन भी किया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: जनजातीय चित्रकार शिविर का कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

Spread the love

Jamshedpur : JTET परीक्षा ना होने पर सदन में घिरी सरकार, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- जब नियमावली ही नहीं बनी तो फिर 31 मार्च तक परीक्षा कैसे संभव ?

झारखंड हाई कोर्ट में सरकार ने शपथ पत्र देकर 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का दिया है आश्वासन जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के अल्पसूचित प्रश्नकाल में जमशेदपुर पूर्वी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *