रांची: झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मिश्रा आज उड़ीसा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीरिंग और रायरंगपुर में स्थानीय पत्रकार राजेश शर्मा से मुलाकात की।
बैठक में उड़ीसा के पत्रकारों को मिल रही सरकारी सुविधाओं और उनके कार्य परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं को साझा करना जरूरी है, ताकि उनके अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने उड़ीसा के पत्रकारों को 16 नवंबर को होने वाले आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि इस अवसर पर झारखंड और उड़ीसा के पत्रकार आपसी सहयोग और संवाद को और मजबूत करेंगे।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम