Jharkhand: सरायकेला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने की पत्रकारों के लिए सुरक्षा और आवास की मांग

रांची: सरायकेला-खरसावां जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने शनिवार को विधायक सविता महतो के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रेस भवन के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण को लेकर चर्चा हुई. मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रेस भवन सरायकेला का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण जल्द से जल्द किया जाए. इसके साथ ही, पत्रकारों के लिए आवास, सुरक्षा और बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की मांग भी की गई.

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस क्लब के अधिकारियों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरायकेला प्रेस क्लब भवन के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे.यह बैठक पत्रकारों के हित में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें उनके सुरक्षा, आवास और बीमा की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने पहल करने का वादा किया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Sports: सब जूनियर बॉयज और वूमेंस State Handball Championship शुरू, राज्य भर के खिलाड़ी लेंगे भाग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय- देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time