बोकारोः झारखण्ड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत शाखा बोकारो जिला कमेटी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 05 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पासवान ने की संचालन जिला सचिव शिवनाथ हजाम ने किया.
इसे भी पढ़ेःचाकुलिया में कृष्णा शॉप फैक्ट्री का गेट तोड़कर परिसर में घुसा हाथी, धान खाने के बाद छिंटकर किया बर्बाद
मौके पर झारखण्ड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह ने कहा कि हम झारखंड सरकार से मांग करते है कि 10 वर्षों से बकाया वर्दी भत्ता का लाभ देने, माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान करना, बैंक ड्यूटी, डाक् ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड ड्यूटी और थाना में बैठ-वेगारी कराने पर रोक लगाए.















































