चाकुलिया : नगर पंचायत क्षेत्र के कृष्णा शॉप फैक्ट्री परिसर में बुधवार की रात एक जंगली हाथी गेट तोड़कर घुस गया. इस दौरान हाथी ने गोदाम में रखा धान खाया तथा उसे छिंटकर बर्बाद किया. फैक्ट्री के मालिक प्रशांत रूंगटा ने प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को इसकी सूचना दी. प्रशांत रूंगटा ने बताया कि जंगली हाथी इससे पहले भी कई बार फैक्ट्री में घुसकर उत्पात मचा चुके हैं. दो दिन पूर्व भी हाथियों ने फैक्ट्री चहारदीवारी और दो गोदाम के गेट को तोड़ दिया था. विदित हो कि विगत रात्रि एक हाथी नगर पंचायत क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती के पास जनता मैदान के करीब आ पहुंचा था. कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में कई दिनों से हाथी भारी उपद्रव मचा रहे हैं. सब्जी की फसलों को खाकर और रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं. जिससे किसान एवं ग्रामीण चिंतित हैं.
इसे भी पढ़ें : उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में मैनेजमेंट गुरु ने छात्रों का किया मार्गदर्शन
There is no ads to display, Please add some



















































