गुवाः स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, गुवा की ओर से गुरुवार को सीएसआर के तहत जोजोगुट्टू और राजाबेरा गांव में लोगों के बीच कंबर का वितरण किया गया. इस अवसर पर छोटानागरा और जोजोगुट्टू की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया. जिसमे छोटानागरा महिला फुटबॉल टीम 1-0 से विजेता रहीं.
इसे भी पढेः सरायकेला में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा प्लास्टिक कैरी बैग
मौके पर सेल के मुख्य महाप्रबंधक माइंस कमल भास्कर ने कहा कि आस पास के 18 गांवों में जरुरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचान के लिए कंबल का वितरण करने का निर्णय लिया गया है. इस क्रम में आज छोगानागरा और जोजोगुट्टू गांव में कंबल का वितरण किया गया. यह आने वाले दिनों में बी जारी रहेगा. इस अवसर पर मुख्य रुप से डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार, कानूराम मुंडा, सलमी सांडिल और देबाशीष चक्रवर्ती उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some



















































