उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में मैनेजमेंट गुरु ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मैनेजमेंट गुरु चंदेश्वर खां जी ने कक्षा नवम और दशम के छात्रों को सफल विद्यार्थी जीवन के लिए मार्गदर्शन दिया. उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करने और ध्यान से पढ़ाई करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया. इन्होंने बताया कि जीवन बिना लय के नहीं चलता ,इसलिए जीवन में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था भी विद्यालय है.

इसे भी पढ़ें : नैक की तीन सदस्यीय टीम ने नोवामुंडी कॉलेज का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का उदाहरण देकर समक्षाया

इन्होंने बताया कि लक्ष्य को निर्धारित करो फिर फोकस करो. उन्होंने चाक से बोर्ड पर निशाना लगाने के लिए कहा, पहली बार तो बच्चों ने इसे मजाक में लिया लेकिन दूसरी बार में उन्हें फोकस का महत्व समझ आ गया. उन्होंने बताया कि फेंकना नहीं बल्कि अपनी नजर को केंद्रित करना होगा. शत प्रतिशत ऊर्जा उसमें लगानी होगी लक्ष्य ऊंचा रहेगा तभी सफलता मिलेगी. परिस्थितियां किसी को नही रोकती, मानसिकता रोकती है. उन्होंने छात्रों को राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी का उदाहरण देकर समझाया.
कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चे उपस्थित थे. इस दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी सिंह के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : ग्रामीण महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time