Jharkhand: अचानक बिगड़ी कड़िया मुंडा की तबीयत – ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने जाना हाल

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचकर वयोवृद्ध नेता और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात की. उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से मुंडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की.

मंगलवार को पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें खूंटी से रांची स्थित मेडिका मणिपाल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में इलाज जारी है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मुंडा की नाजुक स्थिति को देखते हुए खूंटी से रांची तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे करीब 30 मिनट में एंबुलेंस अस्पताल पहुंच गई. इससे पहले, जनवरी 2024 में भी उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है.

झारखंड के आदिवासी स्वाभिमान की पहचान
कड़िया मुंडा का जन्म झारखंड की राजधानी रांची के समीप खूंटी जिले में हुआ. खूंटी वही क्षेत्र है, जहां महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म स्थान उलिहातु गांव स्थित है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में स्नातकोत्तर किया, जो विशेषतः आदिवासियों के जीवन व संस्कृति के अध्ययन का विषय है.

सात बार लोकसभा सदस्य, कई बार केंद्रीय मंत्री
कड़िया मुंडा 1977 में पहली बार छठी लोकसभा के लिए खूंटी से सांसद चुने गए. इसके बाद 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2009 और 2014 में भी वही सीट जीती. उन्होंने मोरारजी देसाई सरकार में राज्य इस्पात मंत्री, और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया. 15वीं लोकसभा में वे लोकसभा के उपाध्यक्ष भी रहे.

राज्य निर्माण में निभाई थी अहम भूमिका
नवगठित झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में वे एक प्रमुख दावेदार थे. हालांकि अंततः बाबूलाल मरांडी को यह जिम्मेदारी मिली. मुंडा को बाद में कृषि व ग्रामीण उद्योग और फिर कोयला व नवपारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्री बनाया गया.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: तुम्हारे माता-पिता के राज में क्या होता था? बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी में जोरदार भिड़ंत

 

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time