Adityapur: सरना टोला में आदिवासी बाहा पर्व का आयोजन, झामुमो नेता गणेश महाली और कृष्ण बास्के रहे उपस्थित

आदित्यपुर: आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बाहा, सोमवार को आदित्यपुर के सालडीह बस्ती सरना टोला में बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर शामिल हुए, और कार्यक्रम को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक ऐतिहासिक रूप दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता और सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी गणेश महाली, तथा झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्ण बास्के ने शिरकत की. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में पूर्व पार्षद बरजो राम हांसदा और राम हांसदा भी उपस्थित रहे.

गणेश महाली का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेता गणेश महाली ने कहा, “इस प्रकृति पर्व में हमें जाहेरगढ़ से पूजा पाठ कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश मिलता है. झारखंड के गौरवशाली इतिहास में जाहेरथान में शीश झुका कर हमें शक्ति और प्रेरणा मिलती है. इसी से हम समाज में एकता बनाए रखने का काम करते हैं. आदिवासी परंपरा आज भी गांव से लेकर शहरों में प्रचलित है, और इस तरह के आयोजनों से हमारी संस्कृति का निरंतर प्रसार हो रहा है.”

कृष्ण बास्के का विचार

कार्यक्रम में मौजूद झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्ण बास्के ने कहा, “बाहा पर्व आदिवासी समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है. हम इस पर्व के दौरान प्रकृति देव की आराधना करते हैं और नए कार्यों की शुरुआत करते हैं. आदिवासी समुदाय के लोग इस पर्व में नए फल-फूल देवता को अर्पित कर उनकी अनुमति लेते हैं.” इस कार्यक्रम के आयोजन में नायके बाबा मधु टुडू, माझी बाबा मिर्जा सोरेन, गोपाल हेम्ब्रम, जोगा माँझी, होपन मार्डी, संरक्षक राजेश बेसरा, बेटा हेम्ब्रम, राजा टुडू, विशाल गोप और कुचाई टुडू ने सक्रिय भूमिका निभाई. उनके योगदान से यह आयोजन सफलता के साथ संपन्न हुआ.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: बंद माइंस को खोले जाए, खनिज संपदा का आकलन नहीं कर रही सरकार – हरिचरण साण्डिल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time