Jhargram: जंगलमहल में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को लेकर JSM अध्यक्ष ने सांसद को भेजा पत्र

झाड़ग्राम:  जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीपद सोरेन को पत्र लिखकर मानव-हाथी संघर्ष के मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र के दौरान इस गंभीर और लगातार बढ़ती समस्या पर चर्चा की जाए।

लगातार हो रही है जान-माल की क्षति
पत्र में महतो ने स्पष्ट किया कि झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में हाथियों द्वारा की जा रही तबाही लगातार भयावह रूप ले रही है। ग्रामीणों की फसलें, घर और जानें तक हाथियों के हमलों में नष्ट हो रही हैं। उन्होंने बताया कि लगभग हर दिन किसी न किसी गांव में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

महतो ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि स्थानीय प्रशासन से बार-बार की गई अपीलों के बावजूद, अब तक कोई स्थायी और मानवीय समाधान इस समस्या को लेकर नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि यह केवल वन्यजीवों की समस्या नहीं, बल्कि मानवाधिकार और जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।

 

केंद्र से की स्थायी समाधान की मांग
जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने केंद्र सरकार से इस दिशा में त्वरित और निर्णायक कदम उठाने की मांग की है। महतो ने आशा जताई कि सांसद कालीपद सोरेन इस विषय को गंभीरता से लेकर संसद में प्रभावी ढंग से उठाएंगे, ताकि जंगलमहल के लोगों को राहत मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा…

Spread the love

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time