Kuala Lumpur : भारत ने लगातार दूसरी बार विमेंस अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. 2023 में हुए पहले टूर्नामेंट को भी भारत ने जीता था. रविवार को कुआलालंपुर में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने 11.2 ओवर में 1 विकेट पर 83 रन का टारगेट हासिल कर लिया. जीत्रिषा ने 33 बॉल पर 44 रन की पारी खेली. उन्होंने 3 विकेट भी झटके. त्रिषा प्लेयर ऑफ द फाइनल रहीं. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. त्रिषा ने अपना अवॉर्ड अपने पिता को समर्पित किया.




















































