MAHA SHIVRATRI DEOGHAR: थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे देवघर शिव बारात का उदघाटन

देवघर: देवघर में महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बुधवार शाम को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिव बारात का विधिवत उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि पर होने जा रहा है, जब बाबा भोले की बारात परंपरागत रूप से निकाली जाती है. इस बारात में बाबा बैद्यनाथ दुल्हा बनकर मैया पार्वती संग विवाह करेंगे.

 

पर्यटन विभाग की पहल, शिव बारात का अनूठा आयोजन

यह पहला मौका है जब देवघर में पर्यटन विभाग द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल को सफल बनाने के लिए शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और उनकी पूरी टीम सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है.

 

वीआईपी का होगा समावेश, बारात का मार्ग और समय

इस बारात में राज्य के विभिन्न मंत्रीगण और विधायकगण शामिल होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, देवघर विधायक सुरेश पासवान और सारठ विधायक चुन्ना सिंह समेत कई वीआईपी इस विशेष आयोजन में शरीक होंगे.

 

शिव बारात का रूट और उद्घाटन का समय

शिव बारात शाम 6 बजे केकेएन स्टेडियम से निकलेगी, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए बाबा मंदिर पहुंचेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से हवाई मार्ग द्वारा देवघर पहुंचेंगे और शाम पांच बजे स्टेडियम में इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद वह पुनः रांची लौट जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि पर बैद्यनाथधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव से गूंजी देवनगरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *