Medinipur : हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी ने रवींद्र-नजरुल संध्या का किया आयोजन

Medinipur : हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सदरघाट स्थित उद्यमी चंदन बसु के आवास पर गणपति बसु स्मृति उद्यान में रवींद्र-नजरुल संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों कवियों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। संस्था के कलाकारों व अतिथि कलाकारों ने काव्यपाठ, संगीत व नृत्य के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।ने

ये थे मौजूद

अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ विवेकानंद चक्रवर्ती, समाजसेवी अरुण कांति प्रतिहार, समाजसेवी मानस चक्रवर्ती समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ विवेकानंद चक्रवर्ती ने रवींद्र नजरुल पर विशेष चर्चा की। संस्था की ओर से सचिव सुदीप्त डे, अध्यक्ष दिलीप मन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष राज्यश्री मंडल, कोषाध्यक्ष षोडशी सिंह समेत संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

    जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

    Spread the love

    Blood Donation : मां बमलेश्वरी युवा संस्था के रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्त संग्रह, शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

    जमशेदपुर : मां बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर बागबेड़ा द्वारा स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के पुण्यतिथि पर छठा रक्तदान शिविर का आयोजन आर पी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *