Jamshedpur: घाट पर बिचौलियों ने बनाया घेरा – श्रद्धालुओं से वसूल रहे पैसे, झामुमो नेता ने प्रशासन से की शिकायत

जमशेदपुर:  छठ पर्व के मौके पर स्वर्णरेखा नदी के किनारे मानगो गांधी घाट पर कुछ बिचौलियों द्वारा जमीन घेरकर श्रद्धालुओं से पैसा वसूलने की शिकायत सामने आई है। इस मामले को लेकर झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

दास ने बताया कि नदी के किनारे कई जगह बांस और रस्सी से अवैध घेरे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पहले ही छठ के नाम पर किसी भी तरह से जमीन घेरने पर सख्त पाबंदी लगा चुका है।

उज्ज्वल दास ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए शौचालय और कपड़ा बदलने की व्यवस्था बढ़ाने, घाट के आसपास सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, और नदी में पर्याप्त गोताखोर तैनात करने की मांग की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अपने बच्चों पर ध्यान दें और छठ घाट पर पटाखे न जलाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

उज्ज्वल दास ने बिचौलियों और अवैध तरीके से जमीन घेरने वाले लोगों से भी अपील की कि छठ पर्व में ऐसी हरकत न करें। उन्होंने कहा कि घाट पर सभी सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर अंकित ठाकुर, मनोज यादव, सुनील रजक, तुषार ठाकुर, वाजिब अली, सुरेश पाल, अमन ठाकुर और निखिल सिंह भी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतधारियों के बीच बांटी पूजन सामग्री, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time