Chakulia : पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि का मामला विधायक ने सदन में उठाया

Spread the love

चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने सोमवार को विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि भुगतान में विसंगति का मामला उठाया है। उन्होंने सदन में मांग की है कि सरायकेला -खरसावां जिले के ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि भुगतान की तर्ज पर पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि भुगतान किया जाय।

 

सरायकेला-खरसावां जिले की तर्ज पर सम्मान राशि का भुगतान करने की मांग

 

विधायक ने कहा है कि राजस्व एवं निबंधन विभाग द्वारा अगस्त 2024 के संकल्प पत्र के अनुसार ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी कर 4000 रुपये प्रति माह भुगतान किया जाना है। इस आधार से सरायकेला – खरसावां जिले के ग्राम प्रधानों को 4000 रुपये की सम्मान राशि भुगतान किया जा रहा है। परन्तु विसंगति यह है कि पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधानों को ग्राम प्रधान के रूप में गौण किया गया है। उन्हें प्रति माह 2000 रूपये की सम्मान राशि दी जा रही है। विधायक ने सदन के माध्यम से मांग की है कि पूर्वी सिंहभूम के ग्राम प्रधान एवं मांझी को भी सरायकेला – खरसावां जिले की तर्ज पर सम्मान राशि का भुगतान किया जाय।

इसे भी पढें : बहरागोड़ा : जंगली हाथी के दस्तक से वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क


Spread the love

Related Posts

Potka : रसुनचोपा के कुणाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते है, जेईई मेन में 93 परसेंटाइल लाया

Spread the love

Spread the love    पोटका : रसुनचोपा के किसान पुत्र कुणाल कांति मंडल ने जेई मैंस में 93 परसेंटाइल लाकर परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। कुणाल ने…


Spread the love

Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर मचा घमासान, झारखंड के मंत्री ने कर दी लोकसभा से बर्खास्तगी की मांग

Spread the love

Spread the loveरांची: गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में देश की न्यायपालिका और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, संजीव खन्ना पर एक ऐसा बयान दिया है,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *