Baharagora : गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा, शुरू हुआ हरि नाम संकीर्तन

बाहरागोड़ा : सोमवार को बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत कुमारडूबी गांव में पंचरात्रि शुरू होने पर हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. सुवर्णरेखा नदी से कुल 125 कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. पुजारी ने कलश की पूजा-अर्चना की. इसके पश्चात  कलश में जल भरकर कुमारडूबी गांव के लिए कलश यात्रा रवाना हुई. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तजन जय श्री कृष्णा का नारा लगाते चल रहे थे. इस दौरान जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कलश कन्याओं के लिए शीतल जल, शरबत, फल आदि का वितरण किया गया. कलश यात्रा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बरसोल पुलिस भी साथ चल रही थी. कीर्तन स्थल के चारों ओर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापित किया गया.

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time