Jamshedpur: रेलवे के डिवीजन बैठक में सांसद ने कही बड़ी बात ! बारीगोड़ा – गोविंदपुर में ओवर ब्रिज के निर्माण में हो रहा है अनावश्यक विलंब

दपूरे डिविजन की बैठक में शामिल हुए मंडल के संसद

जमशेदपुर : बारीगोड़ा एवं गोविंदपुर में अधिकारिक रूप से स्वीकृत ओवर ब्रिज के निर्माण में अनावश्यक रूप से विलंब हो रहा है. यह बात स्वयं सांसद विद्युत वरण महतो ने माना है. यह बड़ी बात दक्षिण पूर्व रेलवे के डिवीजन स्तर की बैठक में सोमवार को रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक, चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक एवं रांची रेल मंडल के मंडल प्रबंधक समेत रेलवे के वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में कहा. इस महत्वपूर्ण बैठक में लगभग दर्जन भर सांसद मौजूद थे. जिसमें ज्योतिर्मय सिंह महतो, मनीष जायसवाल ,कालीचरण सिंह, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, जोबा माझी ,आदित्य साहू, प्रदीप कुमार वर्मा के अतिरिक्त संजय सेठ, नवचरण मांझी , जुएल उरांव एवं धर्मेंद्र प्रधान के सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे. बताते चलें कि गोविंदपुर एवं बारीगोड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज के अभाव में बड़ी आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दोनों रेलवे फाटकों पर भयंकर जाम लगती है। बारीगोड़ा व जोजोबेड़ा में तो लोग दोहरी मार झेल रहे हैं चुकी यहां सीमेंट कंपनी एवं टाटा पावर में माल ढुलाई के लिए मालगाड़ी की आवाजाही से रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है. वहीं बारीगोड़ा में पहले से दो रेलवे लाइनों के बीच एक और नया लाईन बिछाया गया है. फलस्वरूप जाम की स्थिति और भयावह होने वाली है. बताते चलें कि सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को ड्यूटी आने जाने के समय होती है. वहीं स्कूली बच्चों एवं बीमार लोगों को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाने में एंबुलेंस तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसे देखते हुए लोक सभा चुनाव से पूर्व उपरोक्त स्थलों पर ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर उद्घाटन किया गया था. पीएम मोदी ऑनलाइन उद्घाटन किये थे. तब लोगों के चेहरे खिल उठे थे। परंतु उद्घाटन का लंबा समय बित जाने के बाद भी ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई तो लोग निराश हो गये हैं। खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. ऐसे में सांसद से लोग सवाल करने लगे हैं आखिर कब शुरू होगा ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य ?

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय ने 72 लाख की इन नौ योजनाओं का किया शिलान्यास

बैठक में सांसद ने इन विषयों को रखा

दक्षिण पूर्व रेलवे के डिवीजन कमेटी की बैठक सोमवार को शहर के एक होटल में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. गौरतलब हो कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन एवं रांची डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सांसदों एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के बीच यह बैठक प्रत्येक 6 माह पर आयोजित की जाती है. इस बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो, उपस्थित सांसदों में वरीय होने के नाते इस बैठक की अध्यक्षता किये. उन्होंने प्रत्येक सांसद को एवं उनके प्रतिनिधियों को समुचित अवसर देते हुए रेल से संबंधित उनके क्षेत्र की विभिन्न मांगों को समिति के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किये.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भिलाई पहाड़ी मंत्री रामदास सोरेन करेंगे टुसू मेले का उद्घाटन – साथ ही मौजूद रहेंगे ये राजनीतिक दिग्गज

बैठक में उपस्थित अधिकारी, सांसद एवं अन्य प्रतिनिधि

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रेल से संबंधित विभिन्न विषयों को सांसद श्री महतो ने विस्तार पूर्वक रखा. उसने मुख्य रूप से 1.रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के हावड़ा जाने के क्रम में चाकुलिया में ठहराव 2.अंत्योदय एक्सप्रेस का टाटा से पुनः शुरुआत .3 टाटा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत 4.टाटा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा चालू करने 5. टाटा से बेंगलुरु के लिए काटपाडी एवं तिरुपति होते हुए जाए इस प्रकार की ट्रेन सेवा की शुरुआत करने 6.चाकुलिया और धालभूमगढ़ के बीच बड़कोला में हाल्ट का निर्माण 7.सिदिरसाई स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाने एवं यात्री सुविधा का विस्तार करने 8. धालभूमगढ़ में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण 9.गोविंदपुर और बारीगोड़ा के रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब 10.चांडिल, नीमड़ीह बोड़ाम पटमदा होते हुए बांदवान तक रेलवे सुविधा उपलब्ध कराने 11.कांड्रा नामकुम रेलवे लाइन का निर्माण 12.इसके अतिरिक्त राजधानी एक्सप्रेस के फेरे में बढ़ोतरी की मांग13.धनबाद टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का समय और मार्ग में परिवर्तन 14.टाटा कोडरमा भाया हजारीबाग टाउन इंटरसिटी 15. टाटा आसनसोल एक्सप्रेस का साहिबगंज तक विस्तार 16.टाटानगर एसएमवी टी एक्सप्रेस के फेरों में वृद्धि 17. टाटा रांची इंटरसिटी को पुन शुरू करने एवं इसे लोहरदगा तक बढ़ाने की मांग को बैठक में रखा गया. उपरोक्त सभी विषयों पर महाप्रबंधक सहित पदाधिकारियों ने समुचित विचार करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में आज हुआ भोगी उत्सव का आयोजन, रंगोली प्रतियोगिता की रही धूम

बैठक में मुख्य रूप से ज्योतिर्मय सिंह महतो, सांसद मनीष जायसवाल ,कालीचरण सिंह, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, जोबा माझी ,आदित्य साहू, प्रदीप कुमार वर्मा के अतिरिक्त संजय सेठ, नवचरण मांझी , जुएल उरांव एवं धर्मेंद्र प्रधान के सांसद प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे. रेल अधिकारियों में मुख्य रूप से रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक, चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक एवं रांची रेल मंडल के मंडल प्रबंधक सहित रेल के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति का पतंग महोत्सव 15 जनवरी को, 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच होगा खिचड़ी का वितरण

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time