Potka : हरिणा में 25 दिसंबर को बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन और पुस्तक विमोचन समारोह

  • देशभर के साहित्यकार और कवि होंगे शामिल, पांच नई किताबों का लोकार्पण
  • नई पुस्तकों का विमोचन साहित्य प्रेमियों के लिए खास अवसर

पोटका : मुक्तेश्वर धाम स्थित हरिणा में 25 दिसंबर को विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में दिल्ली, भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि और बुद्धिजीवी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के दौरान बहुभाषीय कवि सम्मेलन, साहित्यिक विमर्श और समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी, जिससे साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें : Khadagpur : रेलवे और वन विभाग के बीच हाथी गलियारों पर उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

बहुभाषीय सम्मेलन में साहित्यकारों का होगा संगम

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष और साहित्यकार विकाश कुमार भकत की पांच पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर (हिंदी व अंग्रेजी संस्करण), ए वॉल्यूम ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज और विचारों की अभिव्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा देशभर के अन्य लेखकों की कई पुस्तकें भी उपस्थित रहेंगी। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने साहित्यप्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि इस कार्यक्रम से साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत किया जा सके।

Spread the love

Related Posts

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ

बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *