Municipal Elections : मारवाड़ी समाज ने जुगसलाई के वार्ड 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका को जिताने की अपील की

अग्रवाल सम्मेलन, वैश्य महासम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच ने समर्थन का पत्र जारी किया

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल (रामूका) के पक्ष में मारवाड़ी समाज खुलकर सामने आ गया है. उनके पक्ष में मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय इकाई, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी सिहंभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन खुलकर सामने आ गया है. मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया एवं प्रांतीय संयोजक (सूचना जन संपर्क एवं प्रचार-प्रसार) अमित शर्मा ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर समाज के लोगों से दीपक अग्रवाल (रामूका) को जिताने की अपील की. मंच के दोनों पदाधिकारियों ने दीपक अग्रवाल के वार्ड पार्षद प्रत्याशी बनने पर गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज से योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है. मारवाड़ी युवा मंच एवं समाज के प्रत्येक सदस्य से विनम्र आग्रह है कि इस बार सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के उम्मीदवार दीपक अग्रवाल (रामूका) को भारी मतों से विजयी बनाएं. वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल एवं महासचिव मनोज पल्सानिया, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने अलग-अलग समर्थन संदेश जारी कर दीपक अग्रवाल (रामूका) को जिताने की अपील की. जिससे समाज की ताकत, सहभागिता और सकारात्मक राजनीति साबित हो सके. दूसरी ओर दीपक अग्रवाल रामूका का जन संपर्क अभियान शनिवार को भी जारी रहा. वार्ड क्षेत्र के मतदाताओं से उन्होंने  बेहतर सड़क और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता और नियमित सफाई व्यवस्था,शुद्ध पानी और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, पारदर्शी तरीके से विकास कार्य एवं हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections: दीपक अग्रवाल ने वार्ड नंबर 12 में बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने का किया वादा 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) एक बार फिर रक्त रंजित हो उठा। गुरुवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस…

Spread the love

Gua : सेल डी.ए.वी चिड़िया में वैदिक हवन के साथ 2026-27 सत्र की शुरुआत

डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा और वैदिक मूल्यों के अनूठे मिश्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा : सेल से संबद्ध डी.ए.वी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 2…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time