Chaibasa : सारंडा में नक्सलियों की दहशत फिर लौटी: लैंडमाइन विस्फोट से सड़क उड़ी, ग्रामीण दहशत में

  • छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुदलीबाद–करिया मार्ग पर नक्सलियों ने की बड़ी वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल एक बार फिर नक्सली हिंसा से दहल उठे हैं। छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदलीबाद से करिया जाने वाली सड़क को नक्सलियों ने लैंडमाइन विस्फोट कर उड़ा दिया। यह घटना 14 और 15 अक्टूबर की मध्य रात्रि में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच लगाए गए शक्तिशाली विस्फोट से सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों और मालवाहक ट्रकों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जबकि मोटरसाइकिल से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने कुदलीबाद स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर और कुछ वाहनों में भी आग लगाई है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब लोग दैनिक कार्यों हेतु सड़क की ओर निकले, तो विस्फोट से बने विशाल गड्ढे को देखकर दहशत में आ गए।

इसे भी पढ़ें : Khadagpur : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने डीआरएम खड़गपुर से की मुलाकात, रेलवे विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

खाद्य और जरूरी सामान की आपूर्ति ठप, प्रशासन से सुरक्षा की मांग तेज

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग का उपयोग आसपास के गांवों तक खाद्यान्न, दवाई और अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए किया जाता रहा है। सड़क ध्वस्त होने से अब लोग लंबा और कठिन रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सारंडा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियां फिर से बढ़ने लगी हैं और लगातार हो रहे धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम इलाके की ओर रवाना हो गई है। फिलहाल विस्फोट स्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time